रेलवे टिकट जांच अभियान में 448 यात्री से 1.74 लाख वसूला जुर्माना

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के नेतृत्व में मधुपुर व जसीडीह स्टेशन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को मधुपुर व जसीडीह स्टेशन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. टिकट जांच हटिया- पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-पटना जनशताब्दी, पूर्वा, आसनसोल-झाझा मेमू समेत अन्य स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में बिना टिकट यात्री के अलावा विभिन्न रेलवे एक्ट उल्लंघन सहित अन्य कई मामलों में कुल 448 बेटिकट रेल यात्रियों से 1 लाख 74 हजार 765 रुपए जुर्माना वसूला गया. जांच अभियान से बिना टिकट रेल यात्रियों में हड़कंप मचा रहा. टिकट जांच अभियान में आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी, पुलिस के जवान समेत टिकट निरीक्षक, कोर्ट कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola