ePaper

विधानसभा चुनाव में इस बार पहले से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस : सुबोधकांत

Updated at : 07 Oct 2024 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में इस बार पहले से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस : सुबोधकांत

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बोरो प्लयेर को चुनावी कैंपेन में उतारा है, लेकिन वह मुंह के बल गिरेगी. यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने जरमुंडी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जाने के क्रम में देवघर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर.

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनावी कैंपेन में उतारा है, लेकिन वह मुंह के बल गिरेगी. यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने जरमुंडी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जाने के क्रम में देवघर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. सुबोध कांत सहाय ने बताया कि 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा था, उन क्षेत्रों में अब कांग्रेस जनसंवाद अभियान चला रही है. 2019 में कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी के गठबंधन ने सरकार बनायी थी, लेकिन 2024 के चुनाव में अब पूरा लेफ्ट भी इस गठबंधन में शामिल है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार कांग्रेस पहले से अधिक सीटें जीतेगी. पिछली बार कांग्रेस को 30 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार की संख्या अधिक होने की संभावना है. सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय दुर्गा पूजा के बाद गठबंधन की बैठक में किया जायेगा. इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या भी अधिक होने की उम्मीद है. कांग्रेस के प्रत्याशियों के बारे में पूछे जाने पर सहाय ने कहा कि अंतिम निर्णय सोनिया गांधी लेंगी. उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी इस बार 2019 से भी अधिक मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. 15 अक्तूबर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंचायतों में जाकर संगठन को मजबूत करेंगे और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलायेंगे.

जेल से छूटने के बाद प्रतिदिन लाभकारी सौगात दे रहे हेमंत

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि जब से 2019 में हेमंत सरकार बनी है, भाजपा ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. इसी वजह से हेमंत सोरेन को जेल भी जाना पड़ा, लेकिन जेल से छूटने के बाद वे लगातार लाभकारी योजनाओं की सौगातें जनता को दे रहे हैं, जिससे भाजपा को “पेट में दर्द ” हो रहा है. सहाय का दावा है कि इस बार झारखंड की सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर चुनाव लड़ेगी और जनता के समर्थन से फिर से सत्ता में वापसी करेगी.

जम्मू कश्मीर और हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार

इसके अलावा, सुबोध कांत सहाय ने यह भी कहा कि भाजपा जात-पात और ऊंच-नीच जैसे मुद्दों पर ही चुनाव लड़ती है, जबकि महंगाई और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात नहीं करती. उन्होंने विश्वास जताया कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी. इसके बाद, महाराष्ट्र और झारखंड में भी कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनेगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, युवा अध्यक्ष कुमार राज, अमित पांडेय, अश्विनी कुमार, सूरज सिंह, राघवेंद्र झा और बाबा यादव सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे.

———————————————————–

जरमुंडी में जनसंवाद से पहले कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola