धनतेरस पर हुआ छह करोड़ का कारोबार

राजबाड़ी रोड, भगत सिंह चौक समेत मधुपुर के आसपास में काफी गहमागहमी रहा
मधुपुर. धनतेरस के अवसर पर शनिवार को मधुपुर के बाजार में सुबह से ही खरीदारी के लिए काफी भीड़-भाड़ रही. धनतेरस पर छह करोड़ से अधिक की खरीद-बिक्री हुई. लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीदारी की. लोगों ने अपने जरूरत व पंसद के हिसाब से नयी-नयी सामग्री की खरीदारी कर परंपरा के अनुसार सामग्री को घर लाया. धनतेरस को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा. लोगों ने जमकर खरीदारी की. बाजार में जेवरात व बर्तन समेत विभिन्न दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. खरीदारी की सिलसिला सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था. शहर के हटिया रोड, गांधी चौक, थाना मोड़, स्टेशन रोड, राजबाड़ी रोड, भगत सिंह चौक समेत मधुपुर के आसपास में काफी गहमागहमी रहा. इन जगहों पर स्थित दर्जनों बर्तन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स शो रूम में भी लोगों की भीड़ खरीदारी को लेकर लगा रहा. लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था. खास कर महिलाओं व बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिला. शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से जगमगा उठा. आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगोें की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. धनतेरस में भीड़-भाड़ को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था. शहरी क्षेत्र में वन वे लागू कर भीड़ को नियंत्रित किया गया.
300 से अधिक बिके बाइक
धनतेरस के दौरान हिरो, टीवीएस, बाजाज, होंडा, रॉयल एनफील्ड समेत विभिन्न कंपनियों के 300 से अधिक बाइक की बिक्री हुई. बाइक का कारोबार करीब तीन करोड़ का रहा. जिनमें ई-बाइक भी शामिल है. इसके अलावा एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा की बिक्री हुई. करीब 25 लाख का करोबार ई रिक्शा का हुआ. धनतेरस को लेकर विभिन्न शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. साथ ही कई तरह के ऑफर ग्राहको को दिया गया था.सोने-चांदी के जेवर की भी हुई जमकर खरीद बिक्री
लोगों ने धनतेरस पर सोने चांदी के जेवरात समेत चांदी के सिक्के की जमकर खरीदारी किया. तकरीबन दो करोड़ का कारोबार मधुपुर में हुआ था. जिसमें सोने के अंगूठी व सिकरी के अलावा चांदी के सिक्के की सबसे अधिक खरीदारी हुई. जेवरात की दुकानों में खासकर महिलाओं का काफी भीड़ भाड़ रही. जेवर की खरीदारी पर भी कई तरह के ऑफर ग्राहकों को दिया गया.
इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की दुकानों में भी लगी रही भीड़
इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों में भी खरीदारी के लिए काफी भीड़-भाड़ रहा. एक करोड़ से अधिक कारोबार हुआ. जिसमें एलईडी, एसी, पंखा, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर सेट, फ्रिज, सोफा सेट, बिजली के सामान आदि के सर्वाधिक खरीदारी हुई.हाइलार्ट्स : धनतेरस पर देर रात तक लोगों ने की जमकर खरीदारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




