deoghar news : वैशाख में उमड़ रहे भक्त, अनुष्ठान करानेवालों का लग रहा तांता

Updated:
विज्ञापन
deoghar news : वैशाख में उमड़ रहे भक्त, अनुष्ठान करानेवालों का लग रहा तांता

वैशाख मास प्रारंभ होते ही बाबा मंदिर में जलार्पण करने आये भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. शुक्रवार को बाबा मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : वैशाख मास प्रारंभ होते ही बाबा मंदिर में जलार्पण करने आये भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. शुक्रवार को बाबा मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ देखी गयी. जलार्पण के अलावा भक्तों को मंदिर परिसर में जमकर अनुष्ठान कराते देखा गया. 25 होमगार्ड जवानों को प्रतिनियुक्ति होने से भक्तों को काफी राहत मिल रही है. सुबह से ही मंदिर प्रशासनिक भवन, टी जंक्शन, शीघ्र दर्शनम कतार सहित अन्य आवश्यक जगहों पर इनकी प्रतिनियुक्त की गयी थी.

सुबह चार बजे खुला मंदिर का पट

तय समय के अनुसार बाबा मंदिर का पट सुबह चार बजे खोला गया. इसके पहले पुजारी ने मां काली के मंदिर में दैनिक पूजा की. उसके बाद बाबा का पट खोला गया. परंपरा के अनुसार, कांचा जल पूजा तथा दैनिक सरदारी पूजा संपन्न कर करीब सवा पांच बजे से आम भक्तों के लिए पट खोला गया. सुबह से लेकर शाम तक भक्तों को कतारबद्ध तरीके से बाबा पर जलार्पण कराया गया. इस दौरान बाबा मंदिर परिसर में लोगों ने जमकर मुंडन, उपनयन सहित अन्य संस्कार व अनुष्ठान संपन्न कराये. पट बंद होने तक 3726 लोगों ने कूपन लेकर जलार्पण किये, जबकि करीब साठ हजार भक्तों ने बाबा की पूजा की.

होमगार्ड के तैनाती से हो रही सुविधा

भीड़ प्रबंधन के लिए बाबा मंदिर में 25 होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति होते ही इसका असर भी दिखने लगा है. खासकर कूपन लेकर आये भक्तों को इसका अधिक फायदा मिल रहा है. कूपन वाले रास्ते को कतारबद्ध करने के लिए ये जवान दिन भर लगे रहे. वहीं टी जंक्शन पर लगातार कतार को आगे बढ़ाने में लगे होने के कारण कतार सुलभता पूर्वक संचालित होते दिखा.

हाइलाइट्स

शुक्रवार को करीब 60 हजार भक्तों ने चढ़ाया जल, तीन हजार से अधिक लोगों ने लिये कूपन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola