Deoghar News : खोरीपानन में दुकान में नकदी व हजारों रुपये के सामान चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2024 8:01 PM
जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन स्थित एक दुकान में सोमवार की रात को चोरों ने हजारों रुपये के सामान सहित नकदी की चोरी कर ली.
प्रतिनिधि, जसीडीह : थाना क्षेत्र के खोरीपानन स्थित एक दुकान में सोमवार की रात को चोरों ने हजारों रुपये के सामान सहित नकदी की चोरी कर ली. चोर शटर का ताला तोड़ कर दुकान में घुसे थे. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कर जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने दुकानदार सहित अन्य लोगों से पूछताछ की. पीड़ित दुकानदार श्याम कुमार वर्णवाल ने थाने में घटना की शिकायत दी है. दुकानदार ने बताया कि वह सोमवार की रात को दुकान बंद कर घर चला गया था. दूसरे दिन सुबह दुकान पहुंचा, तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखे सामान बिखरे पड़े हैं. इसके बाद चोरी की आशंका होने पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामान की जांच पड़ताल की, तो पाया कि के गल्ले में रखे करीब 25,000 रुपये, 20 भर चांदी के जेवरात व 50 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी है. इसकी खोजबीन आसपास के इलाकों में की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पायी. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










