ePaper

Deoghar news : घर चढ़कर आपराधिक प्रवृत्ति के 20 लड़कों ने हथियार का भय दिखाया, युवक के साथ की मारपीट

Updated at : 11 Apr 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : घर चढ़कर आपराधिक प्रवृत्ति के 20 लड़कों ने हथियार का भय दिखाया, युवक के साथ की मारपीट

नगर थाना क्षेत्र के माथाबांध मुहल्ले में मारपीट की घटना हुई है, जिसमें घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती कर इलाज किया गया. युवक के पिता ने नगर थाने में सिकायत देकर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस का भय ही समाप्त हो गया है. अपराधिक गिरोह से जुड़े युवकों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे 20 की संख्या में हथियार के साथ पहुंचे अपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने माथाबांध निवासी प्रिंस शर्मा के घर घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट किया. इस दौरान आरोपितों ने उसकी बहन के सिर में पिस्टल सटाकर डराया और थाने में शिकायत देने पर पूरे परिवार को जान मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद घायल प्रिंस को सदर अस्पताल में भरती कराकर इलाज कराया जा रहा है. वहीं घटना को लेकर घायल प्रिंस के पिता माथाबांध निवासी अशोक शर्मा ने नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही आरोपितों पर पैसे की छिनतई करने का भी आरोप लगाया गया है. शिकायत में प्रिंस के पिता अशोक ने बाबा गिरोह से जुड़े 13 नामजद सदस्यों को आरोपित बताते हुए कहा है कि सभी ने हाथों में पिस्तौल ले रखा था. पिस्तौल के बट से ही बेटे के सिर में मारकर घायल करने की बात कहा है. रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा निवासी एक युवक द्वारा हथियार चमकाते हुए थाने में शिकायत नहीं देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. साथ ही पूरे परिवार को उसी के द्वारा लान मारने की धमकी देने की बात कही गयी है. बाबा गिरोह के जिन सदस्यों को आरोपित बताया गया है, वे सभी हाल ही में जेल से निकले हैं. आरोपितों में रिखिया के बलसरा सहित नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन, पांडेय गली, शिवगंगा इलाके, शिक्षासभा चौक, बमबम बाबा पथ इलाके के आरोपितों के शामिल रहने का जिक्र है. हालांकि इस संबंध में पुलिस के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. ॰नगर थाना क्षेत्र के माथाबांध मुहल्ले की घटना, सदर अस्पताल में भरती कर घायल का किया जा रहा इलाज ॰घायल प्रिंस शर्मा के पिता अशोक कुमार शर्मा ने नगर थाने में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग ॰बाबा गिरोह से जुड़े 13 नामजद सदस्यों को बताया है आरोपित ॰पुत्री को भी पिस्टल सटाकर डराने का आरोप व पूरे परिवार को जान मारने की धमकी देने की बात कही

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola