मधुपुर के लाल ने झारखंड का बढ़ाया मान, यूपीएससी में लहराया परचम

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर के लाल ने झारखंड का बढ़ाया मान, यूपीएससी में लहराया परचम

मधुपुर शहर के भेड़वा नवाडीह मोहल्ला के लाल ने पायी सफलता

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह मोहल्ला के सुनील दास पिता स्वर्गीय नेवानी दास ने संघ लोक सेवा आयोग की इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024 में पूरे देश में 127 रैंक हासिल कर भारतीय वन सेवा के पद पर चयनित होकर मधुपुर के साथ झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है. सुनील ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में प्राप्त किया. इससे पहले भी वे यूपीएससी में चयनित हो चुके थे. वर्तमान में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय दिल्ली में पदस्थापित हैं. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि पैतृक गांव डुमरियातरी मथुरापुर है. वर्तमान में शहर के भेड़वा नवादी में रहते हैं. पर्यावरण से बचपन से ही लगाव रहा है. अतः भारतीय वन सेवा के जरिये वन व पर्यावरण के लिए कार्य करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. इन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय पिता, माता सूरजी देवी, बड़े भाई प्रदीप कुमार दास व धर्मपत्नी स्नेहा सुमन को दिया. इन्होंने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से तथा आईएससी डीपीएस रांची एवं बीटेक बीआइटी मेसरा रांची से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh

लेखक के बारे में

By Shailesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola