ePaper

मिश्राडीह स्कूल में बच्चों को 15 दिनों बाद मिला मध्याह्न भोजन

Updated at : 06 Jul 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
मिश्राडीह स्कूल में बच्चों को 15 दिनों बाद मिला मध्याह्न भोजन

एमडीएम संचालन नहीं होने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्राडीह में 15 दिनों से एमडीएम संचालन नहीं होने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बच्चों को एमडीएम मिला. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और विद्यालय के सचिव ने मध्याह्न भोजन बनवाकर बच्चों को खिलवाया. खबर प्रकाशित होने के बाद बीआरपी मनोज राय और सीआरपी मनोज सिंह विद्यालय पहुंचकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के साथ बैठककर सचिव और अध्यक्ष को फटकार लगाते हुए हर हाल में एमडीएम का संचालन करने का निर्देश दिया और एमडीएम बनवाकर बच्चों को मध्याह्न भोजन खिलवाया. बीआरपी मनोज राय ने कहा कि सचिव को सचारू रूप से एमडीएम का संचालन कराने का निर्देश दिया गया. अगर मध्याह्न भोजन संचालन में समस्या होती है तो अविलंब बीआरसी को सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola