ePaper

युवक का मोबाइल झपटकर भागे बाइकसवार बदमाश

Updated at : 29 Apr 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
युवक का मोबाइल झपटकर भागे बाइकसवार बदमाश

रमसिया मुहल्ले में रहकर प्राइवेट काम करने वाले बिहार के एक युवक का मोबाइल फोन झपटकर बाइकसवार बदमाश भाग निकले.

विज्ञापन

देवघर. बरमसिया मुहल्ले में रहकर प्राइवेट काम करने वाले बिहार के एक युवक का मोबाइल फोन झपटकर बाइकसवार बदमाश भाग निकले. जहानाबाद जिले के मकदूमपुर थाना क्षेत्र के मंझौल गांव निवासी विनय कुमार सोमवार दोपहर में नगर थाना पहुंचे. उन्होंने बताया कि रविवार 28 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे वे पैदल अपने आवास जा रहे थे. उसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया तो बात करते हुए जाने लगे. पीछे से बाइकसवार दो युवकों ने करीब आकर गाड़ी धीमी की और पीछे बैठे युवक ने हाथ से मोबाइल झपट लिया. रात में पथ में सन्नाटे में हो-हल्ला के बाद भी कोई मदद में नहीं आ सका. पुलिस से उसने छिनतई हुई मोबाइल खोजने व आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है.

* नगर थाना क्षेत्र के इंडोर स्टेडियम के समीप की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola