बेहतर सड़क पर लाखों का खर्च कर दोबारा किया जा रहा काम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बेहतर सड़क पर लाखों का खर्च कर दोबारा किया जा रहा काम

गिरिडीह-बेंगाबाद भाया मधुपुर-ओझा मोड़ बायपास दुरुस्त करने का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. गिरिडीह-बेंगाबाद भाया मधुपुर-ओझा मोड़ बायपास दुरुस्त रहने के बाद भी दोबारा 1. 56 करोड़ खर्च कर बनाया जा रहा है. जिसपर मधुपुर के लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि राशि का दुरुपयोग हो रहा है. बताया जाता है कि उक्त सड़क शहर के गांधी चौक व स्टेशन रोड़ होते ओझा मोड़ रोड के कालीकरण सड़क पर गुणवत्ता में सुधार की मांग की है. उक्त सड़क 2.30 किलोमीटर तक निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है. सड़क का 95 प्रतिशत हिस्सा बहुत बेहतर क्वालिटी का है. इसके बाद भी निर्माण हो रहा है. इस संबंध में मंगल यादव, संजीत झा, संजय सिंह, पप्पू पांडेय, मुकेश शर्मा का कहना है कि एजेंसी सामग्री के गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखती है. सड़क की मोटाई में भी लापरवाही बरती जा रही है. प्राक्कलन की अनदेखी कर मनमानी ढंग से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. मोहल्लोवालों ने बताया कि सुबह छह बजे से ही विभागीय अभियंता की अनुपस्थित में ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है. कार्य देर रात तक किया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मनमानी इसलिए संभव हो पा रही है क्योंकि निर्माण स्थल पर विभाग का कोई भी जिम्मेवार पदाधिकारी या इंजीनियर कार्य के दौरान मौजूद नहीं रहता है. अधिकारियों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है और जनता के पैसे से बनने वाली सड़क के भविष्य पर सवाल उठ रहा है. मामले में पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. अभियंता की उपस्थिति में कार्य किया जा रहे है. हाइलार्ट्स : गिरिडीह-बेंगाबाद भाया मधुपुर-ओझा मोड़ बायपास दुरुस्त करने का मामला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola