हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

एसआर डालमिया रोड में चांदमारी के पास हुई घटना
मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए पर एसआर डालमिया रोड में चांदमारी के निकट सोमवार की रात तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक राजेश कुमार साह (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतक देवघर चांदडीह का रहने वाला है. फिलहाल वह चांदमारी में किराये के मकान में रह रहा था. परिजनों ने बताया कि राजेश घर का सामान खरीदने बाजार जा रहा था. इसी दौरान सारठ की ओर से जा रही हाइवा ने उसके बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया. हाइवा के चपेट में आने से राजेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दीपावली की रात घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गये. इस दौरान भीड़ के कारण करीब आधा घंटा एनएच पर आवागमन बाधित रहा. घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी भी मौके पर पहुंच गयी. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हादसे के बाद हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेजा है. मामले में मृतक बाइक सवार की पत्नी कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी ममता देवी की शिकायत पर पुलिस ने हाइवा (बीआर 53जी-6696) के चालक पर तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज कर लिया है. हाइलार्ट्स : एसआर डालमिया रोड में चांदमारी के पास हुई घटना करीब आधे घंटे तक सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए पर लगा जाम पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल परिजन ने लापरवाही से वाहन चलाने का दर्ज कराया केस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




