टमाटर लदा पिकअप वैन पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
टमाटर लदा पिकअप वैन पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

भिरखीबाद-देवघर मुख्य मार्ग पर बुढ़ैई बाजार के निकट की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. भिरखीबाद-देवघर मुख्य मार्ग पर बुढ़ैई बाजार के निकट शुक्रवार सुबह टमाटर लदे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप वैन धनबाद से टमाटर लेकर देवघर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में बुढ़ैई बाजार के निकट सामने से आ रही वाहन को बचाने के दौरान पुलिया के नीचे पलट गया. घटना में चालक व उपचालक बाल- बाल बच गये. वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola