ePaper

सोनारायठाढ़ी: अवैध देसी शराब की भट्ठी कराया नष्ठ

Updated at : 02 Mar 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी: अवैध देसी शराब की भट्ठी कराया नष्ठ

पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र में संचालित अवैध देसी शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत थाना क्षेत्र के चांदना गांव में पुलिस ने अवैध देसी शराब बनाने वाली भट्ठी को नष्ट किया. साथ ही देसी शराब निर्माण में उपयोग होने वाले जावा महुआ, बाखर आदि सामान को नष्ट किया गया. वहीं, पुलिस के आने की सूचना पाकर अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये थे. इस संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के निर्माण व व्यवस्था करनेवाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में अवैध देसी शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. हाइलार्ट्स : पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

विज्ञापन
LAXMAN CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

LAXMAN CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola