झारखंड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवघर को दो कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

Updated:
विज्ञापन

देवघर के सुमित सिंह संघ के पदाधिकारी आशीष झा व कोच दीपक के साथ.   | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवघर की टीम ने दो कांस्य पदक जीते. मनाली सिंहा ने पैदल चाल और सुमित कुमार सिंह ने ट्रिपल जंप में पदक हासिल किया. हालांकि, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न होने से बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों की मांग उठी है.

विज्ञापन

देवघर : थर्ड झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में देवघर की 20 सदस्यीय टीम को दो कांस्य पदकों से ही संतोष करना पड़ा. बोकारो के चंदनकियारी में आठ व नौ सितंबर को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अंडर-18 व अंडर-20 आयु वर्ग में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

मनाली ने पैदल चाल में जीता कांस्य

पहले दिन देवघर की मनाली सिंहा ने बालिका वर्ग में तीन किमी पैदल चाल में कांस्य पदक हासिल किया. वहीं, प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-20 बालक वर्ग के ट्रिपल जंप में सुमित कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीता.

अन्य खिलाड़ी नहीं जीत सके पदक

इसके अलावा जिले के अन्य खिलाड़ी पदक जीतने में असफल रहे. जिला एथलेटिक्स संघ के निर्देश पर खिलाड़ियों ने विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में करीब दो माह तक प्रतियोगिता की तैयारी की थी. इसके बावजूद जिले का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा.

बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों की जरूरत

ऐसे में जिले में एथलेटिक्स की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन व प्रतियोगिताओं के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत महसूस की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola