सारठ में फुटबॉल का रोमांच शुरू, 16 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग

Updated:
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ के केंचुवाबाक ईदगाह मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच शुरू हो गया है. 16 टीमों के बीच ₹20 हजार की इनामी राशि के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. उद्घाटन मैच में डॉक्टर ब्रदर्स विजयी रहे, और दूसरे चक्र में चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

सारठ : केंचुवाबाक ईदगाह मैदान में बुधवार को स्टार क्लब के सौजन्य से दो दिवसीय भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने क्लब के पदाधिकारियों, गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं खेल प्रेमियों की मौजूदगी में किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राहुल सिंह ने कहा कि स्टार क्लब दशकों से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है. क्लब युवाओं को खेलकूद में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी पेशे के रूप में अपनाने का प्रयास करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विधायक चुन्ना बाबू का क्लब के साथ पुराना संबंध रहा है और टूर्नामेंट के आयोजन में भरपूर सहयोग किया जाएगा.

विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network
फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

16 टीमों ने लिया हिस्सा, उद्घाटन मैच में डॉक्टर ब्रदर्स विजयी

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. उद्घाटन मैच हुडडी एप्पल फुटबॉल क्लब और डॉक्टर ब्रदर्स इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें डॉक्टर ब्रदर्स की टीम विजेता बनी. अन्य मुकाबलों में कैफ इलेवन ने द सनशाइन पब्लिक स्कूल फुटबॉल टीम को, जूनियर एफसी धावा ने रेड टाइगर तुलसीडाबर को तथा ग्रीन वारियर ने कुंडा एफसी देवघर को पराजित किया.

दूसरे चक्र में चार टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

टूर्नामेंट के दूसरे चक्र में डॉक्टर ब्रदर्स इलेवन ने कैफ इलेवन को तथा जूनियर एफसी धावा ने ग्रीन वॉरियर्स को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

विजेता को 12 हजार, उपविजेता को 8 हजार रुपये

टूर्नामेंट की चैंपियन टीम को क्लब की ओर से 12 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को आठ हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी दी जाएगी. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 2500-2500 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी को भी पुरस्कार दिया जाएगा.

आज होंगे चार मुकाबले

टूर्नामेंट में गुरुवार को मरांडी एफसी बनाम मुर्मू मोबाइल शॉप, हटिया मोड़ जिम ब्रदर्स बनाम नाइट स्टार इलेवन, राज एंटरप्राइजेज बनाम डेंजर रॉयल एफसी देवघर तथा जूनियर स्टार शकील इलेवन बनाम जूनियर एफसी दो जामताड़ा के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका गणेश टुडू, अनिल मुर्मू और मोनू सोरेन निभा रहे हैं. प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola