सारठ में 10.30 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, विधायक चुन्ना सिंह बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं

Updated:
विज्ञापन

योजनाओ का शिल्यान्यास करते विधायक चुन्ना सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ विधानसभा क्षेत्र में विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने 10.30 करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया है. इन परियोजनाओं से करमाटांड़ प्रखंड की दो पंचायतों के हजारों निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र का विकास होगा.

विज्ञापन

सारठ : सारठ विधानसभा क्षेत्र के करमाटांड़ प्रखंड में बुधवार को विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कुल 10.30 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली दो सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें 6.30 करोड़ रुपये की लागत से करो-करमाटांड़ पथ स्थित मिशन पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से तेलकियारी भाया चरघरा-जेरोपहाड़ी तक सड़क सुदृढ़ीकरण तथा चार करोड़ रुपये की लागत से कजरा मोड़ से मोहनपुर तक विशेष मरम्मती कार्य शामिल है.

विज्ञापन
योजनाओ का शिल्यान्यास करते विधायक चुन्ना सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network
योजनाओ का शिल्यान्यास करते विधायक चुन्ना सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

दो पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा आवागमन में लाभ

शिलान्यास के मौके पर विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि जनता की जरूरतों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं. इन दोनों योजनाओं के पूरा होने से दो पंचायतों सहित हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि करमाटांड़ के लिए अभी कई योजनाएं हैं, जिनकी स्वीकृति होनी है.

योजनाओ का शिल्यान्यास करते विधायक चुन्ना सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network
योजनाओ का शिल्यान्यास करते विधायक चुन्ना सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील

विधायक ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत होने वाले सड़क सौंदर्यीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए. इसके लिए स्थानीय ग्रामीण भी निर्माण कार्य पर नजर रखें. योजनाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. इस दौरान विधायक ने स्थानीय समर्थकों के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर नारियल फोड़ा.

स्कूली बच्चों के बीच बांटी कॉपी-पेंसिल

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल-कलम और कंपास का वितरण भी किया. मौके पर बेजन मंडल, शकूर अंसारी, रंजीत मंडल, रामरतन मंडल, रामदेव मंडल, इमरान अंसारी, सुनील सोरेन, बालो मंडल, खूबलाल रजवार, अजय यादव, अजित मंडल, राजन मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola