ePaper

Dhanbad: केंदुआ मोड़ में फिल्मी अंदाज में फल दुकानदार को कार से घसीटा, एक गिरफ्तार

Updated at : 05 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News

फल दुकानदार को कार में खींचता शख्स

Dhanbad: धनबाद के केंदुआ मोड़ में गुरुवार को एक कार चालक ने फल दुकानदार को कार में घसीटा. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और एक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद के केंदुआ मोड़ में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा गया. इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया. घटना केंदुआ मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक कार आकर फल दुकानदार के ठेले के सामने खड़ी हुई. कार में सवार एक व्यक्ति बाहर बियर की बोतल रखकर शराब पीने लगा. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इसी दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को थप्पड़ मार दिया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने कार का दरवाजा खोलकर दुकानदार को अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी. दुकानदार करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा और फिर चलती कार से सड़क पर गिर पड़ा. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंदुआ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चालक और वाहन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें…

दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

गर्मी से पहले हर घर में नल से पहुंचेगा पेयजल, सरायकेला डीसी ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola