ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी, दस मिनट खड़ी रही ट्रेन

भागलपुर-बेंगलूरू अंग एक्सप्रेस ट्रेन में हुई घटना
मधुपुर. भागलपुर-बेंगलुरु अंग एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान 74 वर्षीय बुजुर्ग रेल यात्री की तबीयत बिगड़ गयी. सूचना पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ व जीआरपी ने उक्त यात्री को मधुपुर स्टेशन में उतारा गया. उनका प्राथमिक उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया. बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर भेजा गया. पीड़ित यात्री की पहचान बिहार नालंदा जिला के थाना बेन अंतर्गत मुर्गावा निवासी विनोद कुमार सिंह के रूप में किया गया है. बताया जाता है कि वे भागलपुर से बेंगलुरु के लिए कोच संख्या ए-वन में सफर कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसकी सूचना कंट्रोल को दी गयी. सूचना पर मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व मेडिकल टीम जांच की. इलाज के बाद यात्री के स्वास्थ्य में सुधार हुआ. सूचना पाकर यात्री के परिजन भी पहुंच गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




