सारवां : 39500 को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य

सारवां के सीएचसी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
सारवां. प्रखंड सीएचसी सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को लेकर एक बैठक हुई. वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिन्हा की देखरेख में आयोजित बैठक में सारवां व सोनारायठाढ़ी के 166 आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं शामिल हुई. इस दौरान 15 सितंबर से आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में चलाये जाने वाले कृमि मुक्ति अभियान के तहत एक से पांच साल व छह से 19 साल के किशोर किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर डॉ सुबोध कुमार वर्मा मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे ने कहा कि कृमि से खून की कमियां, एनीमिया, कुपोषण, भूख न लगना,बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी और दस्त, वजन में कमी होता है. कहा कि दो वर्ष तक के बच्चे को आधा गोली व उससे ऊपर के बच्चे को एक गोली खिलाएं. प्रभारी ने बताया कि 39500 को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का टारगेट दिया गया है. कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतें. इस दौरान सुरक्षा को लेकर बरते जाने वाले सावधानियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीएम प्रशांत कुमार, नेत्र सहायक चिकित्सक अनिल कुमार,मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे, पार्वती हेंब्रम, नबिता देवी, नीरू सोरेन, शोभा टुडू, जानकी देवी, पुष्पा कुमारी, एलिजाबेथ मुर्मू ,प्रमिला यादव,सविता देवी, संगीता देवी, गायत्री देवी, मीना कुमारी बीना देवी, बीपी कुमारी, फूल कुमारी मुर्मू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




