मारगोमुंडा में शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा में शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के सिद्धू-कान्हू चौक सालमांद्रा में समारोह आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के सिद्धू-कान्हू चौक सालमांद्रा में समारोह पूर्वक दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर सालमांद्रा के ग्रामीणों ने बताया कि 1973 में सालमांद्रा गांव से झारखंड आंदोलन की शुरुआत की गई थी. इस गांव में शिबू सोरेन महीनों तक रह कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया करते थे. यहां के ग्रामीण उनका भरपूर साथ देते थे. आज भी गांव में आंदोलन के समय निर्माण किया गया बूढ़ा बूढ़ी थान मौजूद है. जो शिबू सोरेन के याद को ताजा कर देता है. मौके पर बासदेव हांसदा, धने हांसदा, बालदेव मुर्मू, शिबलाल हेंब्रम, देवीलाल मुर्मू, देवीसन मुर्मू, लुखीराम मुर्मू, भीम मुर्मू, छोटेलाल हांसदा, लखन हांसदा, रीतलाल मुर्मू, राजेंद्र हांसदा, धनेश्वर मुर्मू, सुबोध मुर्मू, कामदेव हांसदा, छन्दो मुर्मू, मंगल मुर्मू, दुलारी सोरेन, लक्षमण मुर्मू, सुनिता हेंब्रम, अबरार आलम, रंजीत हांसदा, नुनलाल मुर्मू, प्रमेय मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola