शिक्षक के घर पर पहुंच कर पूर्व विधायक ने बंधाया ढांढस

Updated at : 14 Feb 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक के घर पर पहुंच कर पूर्व विधायक ने बंधाया ढांढस

मधुपुर के पिपरासोल में गत गुरुवार को दिनदहाड़े बम मारकर शिक्षक संजय कुमार दास की हत्या किये जाने की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के पिपरासोल में गत गुरुवार को दिनदहाड़े बम मारकर शिक्षक संजय कुमार दास की हत्या किये जाने की घटना के बाद शुक्रवार को देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी दी और परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने दिनदहाड़े शिक्षक की बम से निर्मम हत्या की घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से किया. उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. पुलिस अपराधियों पर लगाम लगावे. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, उपाध्यक्ष पप्पू यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजू यादव, रेहान रजा, दिलीप यादव, विनय दास, प्रह्लाद दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola