हिफ्ज-ए-कुरान की उपलब्धि से तीन बच्चे हुए सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हिफ्ज-ए-कुरान की उपलब्धि से तीन बच्चे हुए सम्मानित

मधुपुर के चांदमारी स्थित दारूल उलूम सिराजुल इस्लाम मदरसा परिसर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के चांदमारी स्थित दारुल उलूम सिराजुल इस्लाम मदरसा परिसर में रविवार को समारोह आयोजित कर तीन बच्चों को हाफिज- ए- कुरान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर हजरत मौलाना अजमल नूरी, हजरत मुफ्ती परवेज आलम मिस्बाही, हाफिज कारी जमीरउद्दीन, हाफिज कारी शरीफ व हाफिज सलामत ने बच्चों को फुल माला व पगड़ी बांध कर सम्मानित किया. मौके पर मौलाना मुफ्ती इरफान अशरफी ने कहा कि हिफ्ज-ए-कुरान बनना किसी बच्चे के लिए दुनिया में सफलता की निशानी है. उन्होंने कहा कि जो बच्चा पूरा कुरान हिट करता है वह अपने साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी जन्नत का जरिया बनता है. उपस्थित मौलानाओं ने बच्चों को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना किया. सम्मानित होने वाले में हाफिज एहसान, अली हुसैन व मो. रियाज शामिल है. मदरसा के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि दस्तारबंदी का कार्यक्रम दारुल उलूम सिराजुल इस्लाम चांदमारी मधुपुर में आयोजित किया जायेगा. मौके पर मदरसा अध्यक्ष अलहाज मौलाना फारूक, सचिव मो सरफराज अशरफी, नूर आलम, उपाध्यक्ष इमरान, मो संजू, जॉनी, मो राजा, मो. लुकमान, मो शाहिद, मो. अकबर, रौनक, मो अनवर कमाल समेत दर्जनों शिक्षक व बच्चे मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर के चांदमारी स्थित दारूल उलूम सिराजुल इस्लाम मदरसा परिसर में आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola