भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक

मधुपुर के कुंडू बंगला स्थित अग्रसेन भवन में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता विवेक पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री राज पलिवार ने उनके तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखा. उन्होंने कहा कि विवेक हमारे पार्टी का एक जुझारू कार्यकर्ता था. पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति हमेशा बनी रहती थी. उनका असमय चले जाने से पार्टी को उनकी कमी खलेगी. भगवान से उनकी आत्मा को शांति मिले इसकी प्रार्थना हम सभी ने की है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, अवनी भूषण, गोपी बर्मन, विवेक बथवाल, संतोष शर्मा, संजय पाठक, सुदामा यादव, अंकित गुप्ता, नीतीश पाण्डेय, विक्की कश्यप, विकास कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola