पालोजोरी : एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की बधाई

अकीदतमंदों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया. लोगों ने सुबह अपने गांव के आसपास स्थित ईदगाह, मदरसा व मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अता कर देश में अमन व शांति की दुआ मांगी. इसके उपरांत लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. ईद को लेकर सभी ओर उल्लास का माहौल था. अंचल क्षेत्र के मटियारा, बांधडीह, पालोजोरी, महुआडाबर, कुमगढ़ा, सगराजोर, धावा, अस्ता, लेटो, चकलेटो, दुधानी, बेदगांवानावाडीह, असहना, पहरूडीह, रघुवाडीह, रघुनाथपुर, कुशमाहा, कसरायडीह, बरदडुबा, माथाडंगाल, खरडंगाल समेत अन्य दर्जनों गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और सेवई व मीठा खिलाकर त्योहार मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By उदय कांत सिंह
प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










