मधुपुर : 600 से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को मिला पीएम स्वनिधि योजना का लाभ

Published by : BALRAM Updated At : 22 May 2026 9:01 PM

विज्ञापन

नगर परिषद में पीएम स्वनिधि योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद कार्यालय सभागार में शुक्रवार को नगर क्षेत्र में संचालित पीएम स्वनिधि योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि नप क्षेत्र में केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना पीएम स्वनिधि का संचालन किया जा रहा है. जिसके तहत पथ विक्रेताओं को रुपए 15 से 25 हजार व 50 हजार तक का ऋण कम दरों पर बैंकों की सहयोग से दिलाया जाता है, ताकि पथ विक्रेता अपने व्यापार को विस्तार कर सके. जिससे उनकी आजीविका में सुधार हो सके. साथ ही पथ विक्रेताओं को सरकार के आठ योजना जैसे जीवन ज्योति, जीवन सुरक्षा, मातृत्व वंदना, वन नेशन वन राशन कार्ड, लेबर कार्ड आदि का भी लाभ दिया जा रहा है. वर्तमान में सरकार की ओर से पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड भी मुहैया कराया जा रहा, जिससे वे लाभ प्राप्त कर व्यापार में लाभ ले रहे हैं. कार्यक्रम में उपस्थित उपस्थित लाभुकों को बताया कि सरकार पीएम स्वनिधि निधि योजना के तहत सशक्त बनाने के उद्देश्य से आर्थिक सामाजिक रूप से मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत पथ विक्रेताओं को सरकार के अनेक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. वर्तमान में नगर परिषद में 600 से अधिक पथ विक्रेता ऋण प्राप्त कर अपने व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं. वहीं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से अपने जीवन को सुरक्षित बना रहे हैं. मौके पर सामुदायिक संगठन कर्ता तारकेश्वर नाथ पांडे, सहायक राजीव रंजन आदि पथ विक्रेता मौजूद थे.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola