ePaper

सहायिका के चयन को लेकर बीडीओ ने की ग्राम सभा

Updated at : 17 Dec 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
सहायिका के चयन को लेकर बीडीओ ने की ग्राम सभा

मारगोमुंडा में आंगनबाड़ी सहायिका का चयन का मामला

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी सहायिका के चयन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्राम सभा में बीडीओ सह सीडीपीओ शशि संदीप सोरेन की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया पूरी की गयी. सहायिका पद के लिए कुल चार आवेदन ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किये गये. निर्धारित मापदंडों और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच के बाद तीन आवेदनों को नियमों के अनुरूप नहीं पाये जाने पर निरस्त कर दिया गया. वहीं, सभी औपचारिकताओं को पूरा करने वाली बसंती सोरेन का चयन सर्वसम्मति से आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में किया गया. चयन की घोषणा के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया. बीडीओ ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और सरकार द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन किया गया. उन्होंने नवचयनित सहायिका को ईमानदारी से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और लाभुकों की सेवा करने की अपील किया. कहा कि सहायिका के चयन से छोटे बच्चों को पठन पाठन करने में मदद मिलेगी. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लोबाराम हांसदा, छोटेलाल हांसदा, पर्यवेक्षिका लता कुमारी, प्रधान सहायक इकबाल हुसैन, जय प्रकाश मंडल समेत ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola