देवीपुर में 50 किलो लोहे की छड़ चोरी
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 07 Oct 2025 7:38 PM
देवीपुर के बड़ामेरखी यादव टोला का मामला
देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ामेरखी यादव टोला में बीती रात को अज्ञात चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़कर घर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली लगभग 50 किलो लोहे की छड़ लेकर फरार हो गया. वहीं, नवनिर्मित घर में रखा मिट्टी काटनेवाला कुदाल, गैंती आदि की भी चोरी कर ली. पीड़ित द्वारिका प्रसाद यादव ने बताया कि सुबह जब काम कराने के लिए कार्यस्थल पर गये तब चोरी होने की जानकारी मिली. थाना में चोरी घटना की लिखित सूचना दे दी गयी है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










