कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने को लेकर महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने को लेकर महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

मारगोमुंडा के सुग्गा पहाड़ी के प्रधान भवन में आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के सुग्गा पहाड़ी के प्रधान भवन में प्रेरणा भारती के संभवा कार्यक्रम के तहत कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में सहयोग करने के उद्देश्य से चयनित लोगों को प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर समन्वयक अरुण कुमार निर्झर ने बताया कि संविधान ने समाज के हर उम्र और वर्ग, खासकर गरीब और वंचित समुदाय के लोगों के उत्थान और विकास के लिए समुचित व्यवस्था किया गया है, जिसके आधार पर ही केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, आवास योजना, बीमा समेत अन्य योजनाएं संचालन किया जाता है, लेकिन जानकारी और जागरूकता के अभाव में समाज का प्राय: अशिक्षित और गरीब तबका उन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाता है. प्रशिक्षणों के माध्यम से संविधान, संवैधानिक अधिकारों, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उनको प्राप्त करने की विधियों की जानकारी से लैस कर इस लायक बनाया जा सके कि आप न केवल खुद की बल्कि अपने गांव के लोगों की भी समस्याओं के समाधान में मददगार हो सके. मौके पर पंचायत समन्वयक अनुपमा मरांडी समेत ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola