मानव जीवन के लिए खेल है अत्यंत आवश्यक: एसडीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मानव जीवन के लिए खेल है अत्यंत आवश्यक: एसडीओ

पॉलिटेक्निक कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के राजाभिठा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है. खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. खेल में भी बच्चे अपना भविष्य बना सकते है. इस अवसर पर महिला क्रिकेट, बॉलीबॉल, बैडमिंटन व दौड समेत अन्य खेल आयोजित किया गया. सफल प्रतिभागियों को एसडीओ ने पुरस्कृत किया. मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ जय प्रकाश केसरी, रवि पांडे समेत विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक व छात्र-छात्रा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola