ePaper

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को छह साल की सश्रम सजा

Updated at : 08 Oct 2024 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को छह साल की सश्रम सजा

मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के प्रयास के दोषी पाये गये राबड़ी राय को छह साल की सश्रम सजा सुनायी गयी. साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के प्रयास के दोषी पाये गये राबड़ी राय को छह साल की सश्रम सजा सुनायी गयी. साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस मामले का स्पेशल कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हुआ तथा एडीजे तृतीय सह पॉक्सो एक्ट स्पेशल कोर्ट राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने पॉक्सो एक्ट में दोषी पाकर यह सजा सुनायी व जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि पीड़िता को देय होगी. वहीं राशि जमा नहीं करने पर अलग से एक साल की सश्रम कैद की सजा काटनी होगी. यह मुकदमा चार मई 2022 को मोहनपुर थाना में पीड़िता के बयान पर दर्ज हुआ था, जिसमें दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से आठ गवाही दी गयी व दोष सिद्ध करने में सफल रहे. दर्ज मुकदमा के अनुसार नाबालिग लड़की शौच के लिए जा रही थी, तो रास्ते में उक्त घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था. शोर मचाने पर हवस का शिकार होने से बच गयी. इस मामले में सूचक की ओर से विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार साह तथा बचाव पक्ष से अधिवक्ता हेमलाल राणा ने पक्ष रखा. ——————————- – पॉक्सो एक्ट स्पेशल कोर्ट राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत से आया फैसला – सजायाफ्ता को 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola