ePaper

दहेज नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी को मायके में छोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 07 Nov 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी को मायके में छोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

मधुपुर के पाथरोल थाना क्षेत्र के जेरूवा गांव का आरोपी

विज्ञापन

मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के जेरूवा गांव निवासी अभिमन्यू रवानी पर दहेज में बाइक व तीन लाख की मांग किये जाने का आरोप उसकी पत्नी ने लगाया है. वहीं, सितुलवा गांव की आशा देवी की शिकायत पर ससुरालवालों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन साल पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज से अभिमन्यु रवानी के साथ उसकी शादी हुई थी. कुछ समय बाद ससुरालवालों ने बाइक व तीन लाख नकद की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. इससे परेशान होकर महिला थाना मधुपुर में कुछ दिन पूर्व एक आवेदन दिया गया, जिसपर महिला थाना की पुलिस ने ससुराल पक्ष को बुलाकर समझा बुझाकर सुलह समझौता कराकर ससुराल विदा कर दिया, लेकिन फिर पैसा व गाड़ी की मांग को लेकर तंग तबाह किया जाने लगा. उन्होंने इसकी जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद पिता पहुंचे और उनके पति और ससुरालवालों को बताया कि शादी अब वह कुछ भी देने में असमर्थ हैं. उसके बाद पति के अलावा ससुर विष्टु रवानी, जेठ बाबू मनी रवानी, गोतनी कविता देवी, चचेरी सास उर्मिला देवी, चचेरा जेठ प्रदीप रवानी सभी मिलकर प्रताड़ित करने लगे. बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उन्हें मायके ले जा कर छोड़ दिया. फिलहाल वह दस माह से मायके में रहकर अपना गुजर बसर कर रही है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola