टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवघर व गिरिडीह के बीच

Updated at : 05 Mar 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवघर व गिरिडीह के बीच

मधुपुर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल कोलकाता टेलीकॉम गिरिडीह व गिरिडीह इलेवन के बीच खेला

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल बुधवार को कोलकाता टेलीकॉम गिरिडीह व गिरिडीह इलेवन के बीच खेला गया. इसमें गिरिडीह एलेवन ने कोलकाता टेलीकॉम गिरिडीह को 2 रनों से हराया. टॉस जीतकर गिरिडीह इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाया. गिरिडीह इलेवन की ओर से राज मिश्रा ने 38 व मेराज ने 23 रन बनाया. वहीं, कोलकाता टेलीकॉम के दीपक ने 4 व अफसर ने 2 विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए गिरिडीह टेलीकॉम की टीम निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी. गिरिडीह टेलीकॉम ओर से ओवेश ने 24 व वकील ने 19 रन बनाया. गिरिडीह इलेवन के अमीर खुसरो व अजित ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया. गिरिडीह एलेवन के अमीर खुसरो को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला देवघर क्रिकेट एकेडमी व वर्धमान चैलेंजर्स के बीच में खेला गया, जिसमें देवघर क्रिकेट एकेडमी 8 रनों से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए देवघर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 138 रन बनाया. देवघर की ओर से सत्या जगत ने 63 व परवेज ने 27 रन बनाया. जवाबी पारी खेलते हुए वर्धमान कि टीम निर्धारित ओवर 5 विकेट खोकर 130 रन बना सकी. रोबिन ने 29 व शाहिद ने 23 रन बनाया. वहीं, देवघर के परवेज ने 2 व भास्कर ने 1 बल्लेबाज को आउट किया. देवघर के परवेज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. फाइनल में देवघर क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला गिरिडीह इलेवन के बीच खेला जायेगा. अंपायर के रूप में खुशहाल और अभिषेक रहे. मधुपुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में हिस्सा ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola