मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रभावित गांवों में होगा कीटनाशी छिड़काव

Published by : LILANAND JHA Updated At : 29 May 2026 7:23 PM

विज्ञापन

सारवां: अभियान चलाकर मलेरिया धणात्मक मच्छरों को रिसर्च के लिए कंटेनर में पकड़ा

विज्ञापन

सारवां प्रखंड में राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य गांव सुरक्षित परिवार एवं मलेरिया मुक्त भारत अभियान के तहत मलेरिया नियंत्रण अभियान चलाया गया. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के सिन्हा की देखरेख में प्री एवं पोस्ट आईआरएस के अंतर्गत एनोफील्स मच्छरों से बचाव को लेकर मलेरिया प्रभावित गांवों में प्रथम चक्र कीटनाशी छिड़काव शुरू करने की तैयारी की गयी. अभियान के तहत सारवां प्रखंड के मणिगढ़ी गांव को रेंडोम साइट के रूप में चयनित किया गया. सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया धनात्मक गांव पहुंचकर मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को पकड़ा और वैज्ञानिक तरीके से कंटेनर में सुरक्षित संग्रह किया. इस दौरान एसआई मनोज कुमार पाण्डेय, बहुद्देशीय कार्यकर्ता सर्वेश्वर सिंह, बीरेंद्र विक्रम, पिरामल के सागर कुमार, आईसी अमित कुमार एवं सहिया कंचन देवी मौजूद थे. विभाग के अनुसार छिड़काव से पहले और बाद में मच्छरों की संख्या का आकलन कर अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola