बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को किया सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को किया सम्मानित

विद्यालय में छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित आनंदालय पब्लिक विद्यालय परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर कक्षा दसवीं की परीक्षा परिणाम में सफल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय में सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक रिसब राज पहले स्थान पर रहे. वहीं, दूसरे स्थान पर अमान अली 84 प्रतिशत व 75 प्रतिशत अंक लाकर प्रिंस कुमार राय तीसरा स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप विकास आयुक्त नवीन कुमार श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं, विद्यालय के निर्देशिका इंदिरा दास गुप्ता ने सभी सफल बच्चों को कठिन संघर्ष व मेहनत के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं, बच्चों ने भी अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के निर्देशिका महोदय का सहयोग, प्रधानाचार्य व सभी गुरुजनों का मार्गदर्शन व अपने माता पिता को दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola