हावड़ा - हिसार के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे की अेार से हावड़ा - हिसार के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.
देवघर, रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे की अेार से हावड़ा – हिसार के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इसकी जानकारी पूर्व रेलवे की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर दिया है. 03007 हावड़ा-हिसार स्पेशल ट्रेन 15 अप्रेल को हावड़ा से 23:00 बजे रवाना खुलेगी, जो तीसरे दिन 14:50 बजे हिसार पहुंचेगी. 03008 हिसार-हावड़ा स्पेशल 19 अप्रेल को 22:00 बजे हिसार से खुलेगी जो तीसरे दिन 19:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस दौरान दोनों दिशा में यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. साथ ही इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




