Deoghar news : सरकारी योजनाओं के लिए भू-हस्तांतरण की समस्याएं समन्वय स्थापित कर करें दूर : डीसी

Updated at : 07 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : सरकारी योजनाओं के लिए भू-हस्तांतरण की समस्याएं समन्वय स्थापित कर करें दूर : डीसी

डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-हस्तांतरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने अंचलाधिकारियों को इस संबंध में कई निर्देश दिये.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-हस्तांतरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई. डीसी ने संबंधित अंचल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि देवघर समेत विभिन्न अंचलों में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जमीन चिह्नित करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें. डीसी ने जुडको द्वारा शहरी क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के साथ-साथ जनरल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न अंचलों में भी जमीन को चिह्नित करने का निदेश दिया है. ताकि आवश्यकतानुसार होटल, मार्केट, कॉम्प्लेक्स व अन्य सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी जा सके. डीसी ने मोहनपुर अंचल अंतर्गत केंद्रीय कारा व कोर्ट के लिए जमीन की विभागीय प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया है, साथ ही 500 बेड अस्पताल की जमीन को जल्द चिह्नित करने का निर्देश देवघर सीओ को दिया. बैठक में डीसी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, 100 बेड वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, दस बेड के महर्षि अस्पताल, विज्ञान प्रयोगशाला, होली-डे हॉम, ऑफिसर कॉलोनी आदि लंबित भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विभाग के अधिकारियों व अंचलाधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि जो भी समस्याएं आ रही हैं. उसका निराकरण आपसी समन्वय स्थापित कर करें. बैठक में एसी हीरा कुमार व सभी अंचलों के अंचल अधिकारी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola