Cyber crime : फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, छह युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Cyber crime : फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, छह युवक गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थानांतर्गत गोरेमारा गांव के समीप जंगल में छापेमारी की और साइबर ठगी करते छह युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थानांतर्गत गोरेमारा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. ये सभी फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहे थे. इन लोगों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कराया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी पंकज कुमार मंडल, सारठ थाना क्षेत्र के कपसा गांव निवासी कुदरत अंसारी, मोहसिन अंसारी, बगडबरा गांव निवासी अमानत अंसारी, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के मिश्राडीह गांव निवासी अख्तर अंसारी व जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी अजय दास शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि वे मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते थे. वहीं फोन-पे व पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने आठ मोबाइल सहित पांच सिम कार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर हरदियुस टोप्पो सहित सारवां थाना प्रभारी कौशल कुमार, साइबर थाने के एसआइ अजय कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. ॰आठ मोबाइल सहित पांच सिम कार्ड जब्त ॰जब्त मोबाइल नंबरों के विरुद्ध मिली ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola