ePaper

Deoghar News : जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का धंधा, छह आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 23 Jun 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का धंधा, छह आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सारवां थाना क्षेत्र के दलुरायडीह गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में छह साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सारवां थाना क्षेत्र के दलुरायडीह गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में छह साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये सभी आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से केवाइसी अपडेट कराने, पीएम किसान योजना व एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से जुड़ा फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करते थे. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते थे और उनसे गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में देवीपुर थाना क्षेत्र के बलनाडीह गांव निवासी शिवनंदन दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव निवासी सुनील कुमार दास, पाथरौल थाना क्षेत्र के बुढ़ीकुरा गांव निवासी प्रफुल्ल कुमार दास, सफाउल्ला अंसारी, रोहन यादव व जसीडीह थाना क्षेत्र के मसानजोरा गांव निवासी संजीव दास शामिल हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल व 10 सिम कार्ड बरामद किये हैं. जांच में सामने आया है कि इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ साइबर आरोपी एकत्रित होकर फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना पर छापेमारी टीम ने घेराबंदी कर इन सभी को पकड़ा. इस कार्रवाई में साइबर थाने के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय, सारवां थाना प्रभारी कौशल सिंह, साइबर थाने के एसआइ अजय कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे. हाइलाइट्स पुलिस ने छह मोबाइल सहित 10 सिम कार्ड जब्त किये बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज सारवां थाना क्षेत्र के दलुरायडीह गांव के समीप जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola