श्याम मंदिर के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित श्रीश्याम मंदिर प्रांगण में श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में फूलों की होली का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित श्रीश्याम मंदिर प्रांगण में श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में फूलों की होली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने फूलों की होली खेली और श्याम मित्र मंडली के सदस्यों को होली की बधाई दी. मंत्री ने कहा रंगों के इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में खुशहाली, प्रेम और सद्भावना बनी रहे, यही कामना करते हैं. होली के रंग आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है. मौके पर श्याम मित्र मंडली द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कोलकाता से आये भजन गायक राजगुरु व जयपुर से आयी भजन गायिका साक्षी अग्रवाल ने एक बढ़कर एक भजन गाकर उपस्थित लोगो को झुमने पर विवश कर दिया. श्रीश्याम मन्दिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के पूजा व दर्शन किया. मौके पर अरुण गुड़गुटिया, कन्हैयालाल कन्नू, अनूप गुटगुटिया, संजय मोदी, रोहित लक्ष्मीरामका, पुरुषोत्तम भोपालपुरिया, सुनील खेड़िया, संजय गुड़गुटिया, धीरज डालमिया, राज टिबडेवाल, अभिषेक कलबलिया, पायल मोदी, सुनीता भोपालपुरिया, नेहा लछीरामका, रीना खेड़िया, एकता चमड़िया, सुमन गुटगुटिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola