Shravani Mela: बाबा मंदिर परिसर से हटाये जा रहे अस्थायी शेड, जिला प्रशासन ने किया 63 भवनों का अधिग्रहण

Shravani Mela: देवघर में लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी अंतिम चरण में है. मंदिर परिसर से अस्थायी शेड हटाए जा रहे हैं. 63 भवनों का अधिग्रहण किया गया.
Shravani Mela: श्रावणी मेले को लेकर बाबा मंदिर में लगे जेनरेटर व एसी की सर्विसिंग पूरी कर ली गई है. मंदिर परिसर में बने अस्थायी शेड को हटाया जा रहा है. जिला प्रशासन ने 63 भवनों का अधिग्रहण किया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
बदली जा रही हैं बाबा मंदिर प्रांगण व गर्भ गृह की लाइटें
मंदिरों के प्रांगण व गर्भ गृह की लाइटों को बदलने का काम भी प्रारंभ हो गया है. वहीं परिसर में लगे अस्थायी शेड को खोलना प्रारंभ कर दिया गया है. गर्मी को देखते हुए लगाये गये शेड को खोला दिया गया है. वहीं दो दिनों के अंदर छावनी को लटकाने के लिए लगाये गए खंभे को हटाने के लिए कहा गया है.
मंदिर परिसर के टूटे फर्श को ठीक कराने का निर्देश
इसके अलावा मंदिर परिसर के टूटे फर्श को भी ठीक कराने के लिए कहा गया है. इसके लिए मंदिर के सभी मुख्य गेट बंद होने के बाद रात में काम कराने के लिए कहा गया है, ताकि ठोस तरीके से काम हो और सुबह में किसी तरह की परेशानी भी नहीं हो.
श्रावणी मेला के दौरान ड्यूटी पर तैनाती के लिए भवनों का अधिग्रहण
देवघर जिला प्रशासन ने श्रावणी मेला में विधि व्यवस्था नियंत्रण, पुलिस पदाधिकारियों, चिकित्सा पदाधिकारियों, पारा मेडिकल कर्मियों आदि के आवासन के लिए 63 स्कूल, कॉलेज, धर्मशाला, छात्रावास, विवाह भवन, रैन बसेरा आदि का अधिग्रहण किया है.
15 जुलाई से मेला समाप्त होने तक प्रशासन के कब्जे में रहेंगे भवन
अधिग्रहण 15 जुलाई से मेला की समाप्ति तक रहेगा. छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसके लिए डीइओ व डीएसइ को निर्देश दिया गया है कि वे अधिग्रहण किये गये स्कूली भवनों के छात्रों व शिक्षकों को नजदीक के स्कूलों के साथ टैग कर वहां पठन पाठन सुनिश्चित करायें. इस संबंध में डीसी सह दंडाधिकारी के द्वारा आदेश भी जारी किया गया है.
इन भवनों का किया गया अधिग्रहण
- पीटीआइ महिला छात्रावास
- डाबरग्राम
- छात्र कॉमन रूम कैंटीन भवन
- देवघर कॉलेज
- सावित्री बाई फुले महिला छात्रावास
- उउवि माणिकपुर
- उउवि कोठिया
- उप्रावि ऊपर सिंघवा
- सलौनाटांड़
- मवि बालक रोहिणी
- डाबर इंडिया लिमिटेड डाबरग्राम
- मवि गिधनी
- बाघमारा
- रैन बसेरा जसीडीह
- मवि चांदपुर
- होटल मैनेजमेंट कॉलेज कुमैठा
- स्पोर्ट्स महिला व पुरुष छात्रावास
- कोच आवास कुमैठा
- अंधरीगादर पिकेट
- प्रावि रुपसागर
- उउवि बारा
- पंचायत भवन बारा
- शिवभक्त मंडली भवन दुम्मा
- डीएवी स्कूल खिजुरिया
- उमवि खिजुरिया
- उमवि पिकेट पुनसिया
- बिहारी लाल सर्राफ उवि नया चितकाठ
- उप्रावि दुम्मा
- नंदन पहाड़ शिल्पग्राम डिजाइन यूनिट व वेल्यू एडिशन सेंटर भवन
- मवि कोरियासा
- कन्या मवि महिला थाना रोड
- आर मित्रा प्लस टू स्कूल
- उर्दू मकतब उउवि
- आरएल सर्राफ हाइस्कूल
- मवि बरमसिया
- बीएड कॉलेज
- प्रावि हिरणा
- मवि कल्याणपुर
- पंडित बिनोदानंद झा बालिका संस्कृत विद्यालय शिवगंगा
- शूटिंग रेंज लांग शॉर्ट देवघर कॉलेज
- चंद्रशेखर भवन
- संस्कृत कला मंच भवन
- शयनशाला हरिहर बाड़ी शिवगंगा से पूरब
- उउवि वार्ड नंबर छह
- बैद्यनाथ संस्कृत उमवि
- राम मंदिर हाइस्कूल
- राम मंदिर मवि
- 50 शैय्या वाला कामकाजी महिला छात्रावास
- कोरियासा
- पंडित बीएन झा मेमोरियल इंटर कॉलेज हथगढ़
- श्रीश्री मोहनानंद उवि तपोवन
- उप्रावि चरकी पहाड़ी
- उमवि चितोलोढ़िया
- मवि ठाढ़ीदुलमपुर
- मवि सातर
- उवि नैयाडीह
- उवि घोरमारा
- मवि घोरमारा
- मवि बांक
- निरीक्षण भवन घोरमारा
- प्राथमिक शिक्षक शिक्षा कॉलेज घोरमारा
- प्लस टू स्कूल चोपामोड़
- पर्यटन विभाग का भवन त्रिकुट पहाड़
- विवाह भवन चौधरीडीह, देवीपुर
- आचार्य नरेंद्र देव भवन जसीडीह
- शोभा रानी मवि रिखिया
- जीएस हाइस्कूल
- हिंदी विद्यापीठ
- स्पर्श विद्यालय
- संत मेरी गर्ल्स हाइस्कूल सत्संग नगर
- डढ़वा नदी सत्संग प्लॉट
Also Read
Shravani Mela: श्रावणी मेला से पहले देवघर में बढ़ा संक्रमण का खतरा, जमा हुआ 550 टन कचरा
Shravani Mela: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को त्रिलोक का दर्शन करायेगा शिवलोक, देखें PHOTOS
Shravani Mela: देवघर आने से पहले देख लें ट्रैफिक का रूट चार्ट, नहीं तो फंस जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




