ePaper
Live Updates

Shravani Mela 2020, Deoghar, Virtual Darshan : देवघर के बाबा बैद्यनाथ का घर बैठे करें वर्चुअल दर्शन, कोरोना को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी है रोक

Updated at : 06 Jul 2020 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela 2020, Deoghar, Virtual Darshan : देवघर के बाबा बैद्यनाथ का घर बैठे करें वर्चुअल दर्शन, कोरोना को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी है रोक

Shravani Mela 2020, Deoghar, LIVE Virtual Darshan, Shravani Mela 2020 News : कोरोना (Corona) महामारी के बीच कई विशेष संयोग लेकर आया है इस बार का श्रावणी मेला 2020 (Shravani Mela 2020). हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाखों भक्त देवघर (Deoghar) स्थित बाबा धाम (Baba Dham) का दर्शन करेंगे. लेकिन, इस बार भगवान शिव (Lord Shiv) वर्चुअल दर्शन (Virtual Darshan) दे रहे हैं. इस पावन माह के पहले दिन आप भी यहां से करें बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) और बासुकीनाथ मंदिर (Basukinath Temple) का ऑनलाइन दर्शन (Online Darshan).

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:31 PM. 6 Jul 208:31 PM. 6 Jul

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से लोगों ने लाइव देखी शृंगार पूजा

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से लोगों ने पहली बार बाबा के शृंगार पूजा का लाइव प्रसारण देखा. संध्या 7:30 से 8:15 तक जिला प्रशासन की वेबसाइट के साथ-साथ देवघर जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी लाइव प्रसारण किया गया.

https://www.facebook.com/deogharprd/videos/734189447325821

8:31 PM. 6 Jul 208:31 PM. 6 Jul

हेमंत सोरेन की भोलेनाथ के भक्तों से अपील

हेमंत सोरेन ने बाबा भोलेनाथ के भक्तों से अपील की है कि वे इस वर्ष अपने-अपने घरों को ही देवघर बना लें.

2:17 PM. 6 Jul 202:17 PM. 6 Jul

उपायुक्त ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा

राजकीय श्रावणी मेला, 2020 के स्थगित होने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को देखते हुए आज से सुबह होने वाली बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना को प्रातः 4:45 से 5:30 बजे तक लाइव दिखाया गया. इसके साथ ही शाम को होने वाली श्रृंगार पूजा को 7:30 से 8:15 बजे तक प्रसारित किया जायेगा. आज सुबह उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे व डीडीसी शैलेंद्र कुमार लाल समेत अन्य अधिकारियों ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया.

Shravani Mela 2020, Deoghar, Virtual Darshan : देवघर के बाबा बैद्यनाथ का घर बैठे करें वर्चुअल दर्शन, कोरोना को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी है रोक
12:41 PM. 6 Jul 2012:41 PM. 6 Jul

उपायुक्त ने की बाबा बैद्यनाथ की आराधना

देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय ने सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की आराधना की. उन्होंने ट्वीट कर कल्याण की कामना की. आपको बता दें कि देवघर के बाबा धाम में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति नहीं है. सिर्फ पुजारियों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की. वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गयी है.

12:04 PM. 6 Jul 2012:04 PM. 6 Jul

सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं झारखंडवासियों को दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालु संकट के समय घर पर ही पूजन कार्य कर अपने-अपने घरों को ही देवघर बनायें और सभी के कल्याण हेतु महादेव से प्रार्थना करें. महादेव महामारी की बेला में सभी को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें.

12:04 PM. 6 Jul 2012:04 PM. 6 Jul

बाबा का करिये दर्शन

सावन की पहली सोमवारी को भोलनाथ की पूजा-अर्चना की गयी. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से आरती का सीधा प्रसारण किया गया, ताकि शिव भक्त घर बैठे बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद ले सकें.

10:03 AM. 6 Jul 2010:03 AM. 6 Jul

बाबा बैद्यनाथ की पूजा का सीधा प्रसारण

देवघर में पुजारियों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. इसका सीधा प्रसारण किया गया, ताकि भक्त बाबा का वर्चुअल दर्शन घर बैठे कर सकें. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. कोरोना के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है. इसलिए बाबा के ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

10:03 AM. 6 Jul 2010:03 AM. 6 Jul

देवघर में बाबा बैद्यनाथ की हुई पूजा

आज से सावन माह शुरू हो चुका है. आज पहली सोमवारी भी है. कोरोना को देखते हुए इस बार श्रावणी मेले का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था है. आज मंदिर के पुजारियों ने सुबह 5.45 बजे तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.

10:03 AM. 6 Jul 2010:03 AM. 6 Jul

घर पर जलाभिषेक कर रहे भक्त

सावन महादेव का महीना है. इस बार श्रावण माह की शुरुवात सोमवार से हुई है. सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है. आज भक्त व्रत रख कर घर पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं, क्योंकि कोरोना को देखते हुए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी है. सिर्फ वर्चुअल दर्शन की सुविधा है.

10:03 AM. 6 Jul 2010:03 AM. 6 Jul

घर पर रहकर करें बाबा का दर्शन

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में इस सावन भक्तों के मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं है. कोरोना महामारी को देखते हुए पहली बार सावन में बाबा के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गयी है, ताकि घर पर रहकर ही भक्त भोलेनाथ का दर्शन कर सकें.

10:03 AM. 6 Jul 2010:03 AM. 6 Jul

श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक 

आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो गयी है. सावन की पहली सोमवारी आज है. देवघर में बाबा भोलेनाथ के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था है. भक्त घर बैठे बाबा भोलेनाथ का वर्चुअल दर्शन कर रहे हैं. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार श्रावणी मेले का आयोजन नहीं किया गया है. मंदिर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है.

7:43 AM. 6 Jul 207:43 AM. 6 Jul

sawan somvar Vrat 2020: क्या है सोमवारी व्रत का इतिहास

मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकंडेय ने लंबी आयु के लिये श्रावण माह मे ही घोर तप कर शिवजी की कृपा प्राप्त की थी जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने यमराज भी नतमस्तक हो गये थे।

10:03 AM. 6 Jul 2010:03 AM. 6 Jul

सावन की पहली सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर में सुनसान, भक्तगण बैरिकेडिंग के पास से ही प्रणाम कर वापस लौट रहे

Shravani Mela 2020, Deoghar, Virtual Darshan : देवघर के बाबा बैद्यनाथ का घर बैठे करें वर्चुअल दर्शन, कोरोना को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी है रोक
7:43 AM. 6 Jul 207:43 AM. 6 Jul

Deoghar, LIVE Virtual Darshan: बाबाधाम के दर्शन यहां करिए

https://www.facebook.com/watch/?v=1493897013998816

7:43 AM. 6 Jul 207:43 AM. 6 Jul

श्रावण मास में सालों बाद अदभुत संयोग

श्रावण मास में सालों बाद ये अदभुत संयोग है जब सावन महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं. ज्योतिष जानकारों के मुताबिक, इस बार पांच सोमवार इसलिये भी अहम है क्योंकि वेद पुराणों में भगवान शिव के भी पांच मुख का वर्णन है. मानव शरीर का निर्माण भी पंच महाभूतों से हुआ है, इसलिये सावन मास में इन पांचों सोमवार को शिव की आराधना करने से सभी के मनोरथ पूर्ण होते हैं.

10:03 AM. 6 Jul 2010:03 AM. 6 Jul

सावन की पहली सोमवारी आज

श्रावणी मेला 2020 (Shravani Mela 2020) की पहली सोमवारी (Shravan Somvar) आज है. कोरोना वायरस (Coronavirus) की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट (Highcourt) ने देवघर (Deoghar) स्थित बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) और बासुकिनाथ मंदिर (Basukinath Temple) के वर्चुअल दर्शन (Virtual Darshan) की अनुमति दी है. इस पावन पर्व का भक्त विभिन्न प्लॉटफॉर्म के जरिये ऑनलाइन दर्शन (Online Darshan) कर सकते हैं.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
विज्ञापन
sumitkumar1248654

लेखक के बारे में

By sumitkumar1248654

sumitkumar1248654 is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola