सीनियर ओवरसियर से मारपीट, अपहरण करने का प्रयास
Updated at : 09 Sep 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन

चितरा कोलियरी में सीनियर ओवरसियर के पद पर कार्यरत मो मारूफ हुसैन के साथ मारपीट कर उनका अपहरण करने के प्रयास की कोशिश की गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चितरा (देवघर).
चितरा कोलियरी में सीनियर ओवरसियर के पद पर कार्यरत मो मारूफ हुसैन के साथ मारपीट कर उनका अपहरण करने के प्रयास की कोशिश की गयी. गया जिले के सरबहदा थाना क्षेत्र के हेमारा गांव निवासी मो मारुफ ने इसी सूचना जामताड़ा पुलिस को दी है. उन्होंने बताया कि सोमवार को लगभग 9.30 बजे सुबह जामताड़ा से चितरा कोलियरी स्थित ऑफिस आ रहे था कि रास्ते में केंदवेना के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी रुकवाया और मारपीट करते हुए गाड़ी में बिठाने का प्रयास करने लगे. उन्होंने बताया कि, किसी तरह बदमाशों से अपने आप को छुड़ाया और घटना की जानकारी जामताड़ा पुलिस को दी. उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान उनकी शर्ट भी फाड़ दी गयी. उन्होंने कहा कि, चारों आरोपितों में एक गांव का जमशेद नामक व्यक्ति था. शेष लोगों का चेहरा ढका रहने के कारण पहचान नहीं सकी. उन्होने कहा कि उनकी पैतृक जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




