ePaper

आदिवासी युवक-युवतियों को मिले रोजगार : सोमलाल बास्की

Updated at : 12 Mar 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी युवक-युवतियों को मिले रोजगार : सोमलाल बास्की

देवीपुर में सेंगेल अभियान की हुई बैठक, जागरुकता से दूरी होगी अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियां

विज्ञापन

देवीपुर. आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई. बुधवार को प्रखंड की महुवाटांड़ पंचायत के मानुषमारी गांव के ढोड़वारी टोला के मांझी थान के समीप ग्राम प्रधान सुकल मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इस दौरान मुख्य अतिथि देवघर जिला परगना सोमलाल बास्की ने कहा कि गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गांव में अंधविश्वास, नशापान, डायन, भूत सब को खत्म करना होगा. उन्होंने कहा कि समाज को बचाने के लिए हर गांव में हर रविवार को बैठक करनी होगी, तभी हक अधिकार मिलेगा. सरकार से मांग की है कि संताली भाषा को राजभाषा बनाया जाये ओर जाहेर थान, मांझी थान बचाने के लिए आदिवासियों को सरना धर्म कोड देना चाहिए, गांव घर में पढ़े लिखे युवक-युवतियों को नौकरी देनी चाहिए. इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह का चर्चा व कार्यक्रम गांव में पहले कभी नहीं हुआ था. ग्रामीणों ने भी अपना हासा, भाषा, जाति, सरना धर्म, नौकरी आदि बचाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की बात कही. मौके पर मांझी सुकल मुर्मू, नायकी बाबूलाल मुर्मू, राजेंद्र सोरेन जिलाध्यक्ष देवघर, प्रदीप मुर्मू, चूड़का मुर्मू, बबलू मुर्मू, संजू हेंब्रम, सुबान मुर्मू, बड़की देवी, बहामुनी देवी, चंदमुनी मरांडी, मंझली देवी, अशोक मुर्मू, साइमन मरांडी, सुंदरी देवी, कविता मुर्मू, फुलमुनी देवी, लखीराज मुर्मू आदि मौजूद थे. ————– देवीपुर में सेंगेल अभियान की हुई बैठक, जागरुकता से दूरी होगी अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियां

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola