Deoghar news : छठ व्रतियों की सुविधाओं का रखा जायेगा ख्याल, दंडाधिकारियों व पुलिस बलों की होगी प्रतिनियुक्ति

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : छठ व्रतियों की सुविधाओं का रखा जायेगा ख्याल, दंडाधिकारियों व पुलिस बलों की होगी प्रतिनियुक्ति

एसडीओ और एसडीपीओ ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. वहीं छठ पूजा समितियों से सभी तैयारी पूर्ण करने को कहा.

विज्ञापन

मधुपुर . लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एसडीओ राजीव कुमार व एसडीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने झील तालाब के छठ घाट का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने लखना, डंगालपाड़ा, लालगढ़, मछुआटांड, पंपू तालाब छठ घाट का निरीक्षण करते हुए सफाई व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी तरह से की जाये. ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके अलावे छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारियों व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति किये जाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने छठ घाटों पर आवश्यकतानुसार वाहन के आवागमन की व्यवस्था, लाइटिंग व विद्युत कनेक्शन की बारीकी से जांच की. उन्होंने छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों व नगर परिषद के सीटी मैनेजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने छठ पूजा समितियों से आग्रह किया कि स्वच्छ मधुपुर के तहत सभी का प्रयास होना चाहिए कि छठ पर्व के दौरान इन घाटों को स्वच्छता मिसाल के रूप में पेश करें. उन्होंने कहा कि दीपावली व काली पूजा के बाद भी छठ घाट की सफाई पूरी तरह हो जानी चाहिए. उन्होंने स्वच्छ व शांति पूर्ण माहौल में छठ पर्व को मनाने की अपील लोगो से की. मौके पर सीओ यामुन रविदास, नप के सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव हेमंत नारायण सिंह, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, एसआइ शौकत खान, संजय शर्मा, नंदा यादव, कन्हैया लाल कन्नू, सुशील शरण, सोनू गुप्ता, अल्ताफ हुसैन, मो. शाहीद, अमित राणा, बबलू यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola