मारगोमुंडा में विद्यालय प्रबंधन समिति हुआ पुनर्गठन

Updated at : 28 Jan 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
मारगोमुंडा में विद्यालय प्रबंधन समिति हुआ पुनर्गठन

मारगोमुंडा के विभिन्न विद्यालयों में ग्राम सभा का आयोजन पर्यवेक्षक की देखरेख में प्रबंधन समिति का चयन किया गया

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ग्राम सभा का आयोजन पर्यवेक्षक की देखरेख में प्रबंधन समिति का चयन किया गया. जिसमें यूएचएस मुरली पहाड़ी में अध्यक्ष पद पर समसुल अंसारी जबकि उपाध्यक्ष के पद पर सोबिना खातून का चयन किया गया. यूएचएस करंजो में अध्यक्ष पद पर पूनम देवी जबकि उपाध्यक्ष पद पर गुड़िया देवी का चयन किया गया. यूएचएस पीपरा में अध्यक्ष पद पर मो शकील अहमद जबकि उपाध्यक्ष पद पर अंजुम आरा का चयन हुआ. यूएचएस चेतनारी में अध्यक्ष पद पर मो शहाबुद्दीन अंदर जबकि उपाध्यक्ष पद आसमां खातून का चयन किया गया. पीएस बेहरा पहाड़ी उर्दू में अध्यक्ष पद मतीन अंसारी जबकि उपाध्यक्ष पद पर खुशबू खातून का चयन किया गया. यूएमएस मकनपुर में अध्यक्ष पद पर रमेश राय उपाध्यक्ष पद पर सोनामनी किस्कू का चयन हुआ. यूपीएस योगीडीह संथाल टोला में अध्यक्ष पद पर भुट्का हेंब्रम जबकि उपाध्यक्ष पद सकीला बीवी का चयन किया गया. पीएस लहरजोरी में अध्यक्ष पद पर घनश्याम राय जबकि उपाध्यक्ष पद पर रूम्पा रक्षित का चयन किया गया. पीएस योगीडीह में अध्यक्ष पद पर सेहरा बीवी जबकि उपाध्यक्ष पद पर सहीना खातून का चयन किया गया. यूएमएस बनडबरा में अध्यक्ष पद पर चांद किशोर हांसदा जबकि उपाध्यक्ष पद पर वियाता टुडू का चयन किया गया. चयन के पश्चात अध्यक्ष उपाध्यक्ष को पद का निर्वाहन करने का टिप्स दिए गए. मौके पर पंकज कुमार चौबे, मनोज कुमार पंडित, ओबेंद्र हेंब्रम, कृष्ण देव प्रसाद, सुशील कुमार, आशीष कुमार राय, दिलीप मुर्मू, मो निजामुद्दीन, कमलनाथ खवाड़े, भीम प्रसाद यादव, पवन कुमार तिवारी, उपेंद्र शरण, अब्दुल करीम, विरेंद्र मंडल, मो असफाक, धिरेंद्र मंडल, आफताब आलम आदि मौजूद थे. ——————— विप्रस मुरली पहाड़ी के अध्यक्ष बने समसुल व उपाध्यक्ष सोबिना खातून

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola