पशुधन योजना के तहत नौ के बीच सूकर का वितरण

Updated:
विज्ञापन
पशुधन योजना के तहत नौ के बीच सूकर का वितरण

सारवां प्रखंड मुख्यालय के पशुपालन विभाग के कार्यालय में आयोजन

विज्ञापन

सारवां. ब्लॉक के पशुपालन विभाग कार्यालय में शनिवार को जरूरतमंदों को रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील टोप्पो की देखरेख में सुकर सुकरी का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा, समाजसेवी उमाकांत मंडल की ओर से दोंदिया पंचायत से चयनित सात और नारंगी पंचायत के दो लाभुकों के बीच सूकर-सुकरी के साथ चारा और दवा का वितरण किया गया. इस दौरान पदाधिकारियों ने लाभुकों को कहा कि किसी भी हालत में इसे बेचें नहीं. इसका पालन कर घर में ही अपनी आय को बढ़ाएं. मौके पर अनीता देवी, सीता देवी, पलटन मांझी, रूपा देवी, सुखदेव कोल, मुरली मुर्मू समेत दर्जनों की संख्या में समाजसेवी और एआई वर्कर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola