निमिया के डार पर सातो रे… लोकगीत पर झूमे श्रोता

Updated:
विज्ञापन
निमिया के डार पर सातो रे… लोकगीत पर झूमे श्रोता

भजन संध्या में बही भक्ति की बयार

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राचीन दुर्गा मंदिर बिशनपुर गहवर में कार्तिक माह के मंगलवार के अवसर पर महिलाओं की ओर से ग्राम व परिवार कल्याण समेत श्री समृद्धि को लेकर लोकगीत संध्या का आयोजन किया गया. इस दौरान बिशनपुर गढ़, दुलीडीह के साथ बैद्यनाथपुर गांव की महिलाओं के द्वारा मां को प्रसन्न करने के लिए एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुति की गयी. वहीं, मंईयां हे तेरी बेटी करे छे पुकार है, दुर्गा भवानी माता सिंहवाहिनी है, सबकी झोली भर छो हे महारानी हमरो पर करो उपकार, निमिया के डार पर सातो रे बहिनिया झूले छे झुलनवा… आदि दर्जनों लोकगीतों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर गूंज उठा. लोकगीत के संचालन में अनिमा देवी, सावित्री देवी, अनिशा कुमारी, पूजा कुमारी, मानसी कुमारी के साथ स्थानीय महिलाओं व बच्चियों ने अहम भूमिका निभायी. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola