वैक्सीनेटरों को मिला पोलियो खुराक पिलाने का प्रशिक्षण

Published by : LILANAND JHA Updated At : 08 Jun 2026 6:39 PM

विज्ञापन

सारवां सीएचसी में कार्यक्रम आयाेजित

विज्ञापन

सारवां. 28 जून से चलने वाले राष्ट्रीय पोलियो मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर सीएचसी के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के सिंहा की देखरेख में वैक्सीनेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान डॉ ओमप्रकाश, डॉ जैकी शेखर तथा डब्ल्यूएचओ के नीरज कुमार ने उपस्थित सहिया साथियों एवं सहियाओं को पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही दवा के रख-रखाव तथा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. इस अवसर पर उन्हें गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को बच्चों के साथ पोलियो बूथ तक लाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया. मौके पर यह भी कहा गया कि इस बात का हर हाल में ध्यान रखा जाए कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे. वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान के दौरान 34,300 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए 274 वैक्सीनेटर, 13 डिपो, 27 सुपरवाइजर तथा एक ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है. मौके पर बीडीएम प्रशांत कुमार के अलावा सहिया साथी एवं सहिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola