सारवां : महतोडीह ब्लॉक मोड़ पर खुला आम बिक्री केंद्र

Published by : LILANAND JHA Updated At : 08 Jun 2026 6:54 PM

विज्ञापन

पलाश कार्यक्रम के तहत आम बिक्री केंद्र शुरू, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन

सारवां. झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर ग्रामीण महिलाओं की श्रम शक्ति सम्मान पलाश कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्य मार्ग महतोडीह ब्लॉक मोड़ पर आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन बीडीओ रजनीश कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बताया गया कि सारवां प्रखंड की 14 पंचायतों के विभिन्न गांवों में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए आम बागवानी में फलन हुए आम को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार के निर्देश पर इस बिक्री केंद्र की शुरुआत की गयी है. अधिकारियों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर आम बागवानी की गयी है. लाभुकों द्वारा उत्पादित आम को उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गयी है, जिससे किसानों और बागवानी लाभुकों को सीधा लाभ मिलेगा. इस अवसर पर प्रखंड, अंचल, बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने करीब दो क्विंटल आम की खरीदारी कर लोगों को स्थानीय उत्पाद खरीदने का संदेश दिया. अधिकारियों ने बताया कि बिक्री केंद्र में बिना किसी रासायनिक पदार्थ एवं कार्बाइड से पकाये गये आम उपलब्ध हैं, जो स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं. कार्यक्रम में मनरेगा कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु कुमार, प्रधान सहायक निरंजन कुमार, प्रसिद्ध सिंह, विकास राउत, आम बिक्री केंद्र की संचालिका सोनिया कुमारी, सोनी देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola