कलाकारों ने संथाली गायन जतरा में नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कलाकारों ने संथाली गायन जतरा में नाटक के माध्यम से किया जागरूक

संथाली गायन जातरा का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के सालमांद्रा फुटबाॅल मैदान में आदिवासी सागेन सावता समिति की ओर से संथाली गायन जातरा का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि तनवीरूल हसन, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि जातरा मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन है. इसके माध्यम से कलाकारों के द्वारा लोगों के लिए मनोरंजन प्रस्तुत किया जाता है. इस दौरान पश्चिम बंगाल से आये श्रीकांत मार्डी, गोपीनाथ किस्कू, बैद्यनाथ मुर्मू, रुपलाल किस्कू, राजू मुर्मू, देव कुमार सोरेन, निवारन सोरेन समेत अन्य कलाकारों एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कलाकारों ने आदिवासी नाटक प्रस्तुत कर लोगों के बीच जागरुकता लाने का प्रयास किया. मौके पर नाटू हांसदा, शशि शरण, मो अबरार आलम, मो शमीम, मोरिफ खान, महबूब अंसारी, मो असफाक, सुमन वर्णवाल, दिवाकर हांसदा, मोतीलाल हांसदा, बासदेव हांसदा, मोहन हांसदा आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा के सालमांद्रा फुटबाॅल मैदान में आदिवासी सागेन सावता समिति की ओर से आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola